Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

'कृत्रिम बुद्धिमत्ता परिवर्तन लाने का शक्तिशाली अवसर', बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू; एआई चैलेंज का किया शुभारंभ

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को #SkillTheNation एआई चैलेंज का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा के रायरांगपुर में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र और कौशल केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने भारत के भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया। र
Share:
'कृत्रिम बुद्धिमत्ता परिवर्तन लाने का शक्तिशाली अवसर', बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू; एआई चैलेंज का किया शुभारंभ
Read in your preferred language.

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को #SkillTheNation एआई चैलेंज का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा के रायरांगपुर में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र और कौशल केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने भारत के भविष्य के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता विश्व भर की अर्थव्यवस्थाओं और समाजों को नया आकार दे रही है, जिससे लोगों के सीखने, काम करने और आधुनिक सेवाओं तक पहुंचने के तरीके प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे युवा देश के लिए, एआई केवल एक तकनीक नहीं बल्कि सकारात्मक और समावेशी परिवर्तन लाने का एक शक्तिशाली अवसर है। उभरती प्रौद्योगिकियों की ओर से आकार दिए जा रहे भविष्य के लिए छात्रों को तैयार देखकर खुशी जताते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने उनसे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज की सेवा करने, चुनौतियों का समाधान करने और दूसरों को सशक्त बनाने के लिए करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने एआई लर्निंग मॉड्यूल पूरा करने वाले सांसदों की भी सराहना की और कहा कि उनके प्रयास निरंतर सीखने के माध्यम से नेतृत्व को दर्शाते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एआई को एक प्रमुख विकास चालक बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह आने वाले दशक में जीडीपी, रोजगार और उत्पादकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।