Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न, 428 मामले चिन्हित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज लघु आपराधिक मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक श्री नीरज कुमार, ज
Share:
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक सम्पन्न, 428 मामले चिन्हित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज लघु आपराधिक मामलों एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों की तैयारी हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक श्री नीरज कुमार, जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री संजय कुमार, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, फर्रुखाबाद ने की। कार्यक्रम का संचालन युगल शम्भू, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा किया गया।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक लघु आपराधिक एवं धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किया जाए। साथ ही चिन्हित मामलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए।

अब तक की स्थिति के अनुसार, धारा 138 एनआई एक्ट के कुल 12 मामले तथा लघु आपराधिक मामलों के 416 मामले चिन्हित किए जा चुके हैं, जिन्हें आगामी लोक अदालत में निस्तारण हेतु रखा जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती प्रीतिमाला चतुर्वेदी, सिविल जज (सी.डी.) श्रीमती प्रियंका गांधी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री जयवीर सिंह सहित जनपद के विभिन्न न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।