Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु डीएलएसए की तैयारी बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को ए.डी.आर. भवन में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेव
Share:
फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु डीएलएसए की तैयारी बैठक सम्पन्न।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 मई 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फर्रुखाबाद द्वारा आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को ए.डी.आर. भवन में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अभिनित्तम उपाध्याय ने की।

बैठक का संचालन पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा किया गया। इस दौरान अध्यक्ष महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण योग्य राजस्व, चकबन्दी, लघु फौजदारी, विद्युत विभाग तथा अन्य राजस्व मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित किया जाए, जिससे लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

बैठक में प्रशासन की ओर से कुल 74,591 मामलों को चिन्हित किया गया। इनमें 222 राजस्व वाद, 857 फौजदारी वाद तथा 73,512 प्रकीर्ण वाद शामिल हैं।

इस अवसर पर श्री संजय कुमार षष्ठम अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी, श्री यदुवंश कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी (राजस्व), श्री विनोद कुमार एसडीओ, श्री राधा रमण वरिष्ठ सहायक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।