Tuesday, 15 September 2026 | 12:12 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थिंयों के खातों में आनलाइन धनराशि हस्तांतरण एवं संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में किया गया सजीव प्रसारण

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गुरूवार को लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थिंयों के खातों में धनराशि के आॅनलाइन हस्तांतरण एवं लाभार्थिंयों से संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि जनपद प्रयागराज केे
Share:
प्रयागराज: मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत लाभार्थिंयों के खातों में आनलाइन धनराशि हस्तांतरण एवं संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में किया गया सजीव प्रसारण
Read in your preferred language.

मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गुरूवार को लखनऊ में आयोजित वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थिंयों के खातों में धनराशि के आॅनलाइन हस्तांतरण एवं लाभार्थिंयों से संवाद कार्यक्रम का एनआईसी में सजीव प्रसारण किया गया। समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि जनपद प्रयागराज केें भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह अगस्त तक के नवीन स्वीकृत 5532 पेंशन लाभार्थिंयों के साथ-साथ पुराने 1,52,626 लाभार्थिंयों के खाते में भी निर्धारित धनराशि का हस्तांतरण हुआ है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी के खाते में प्रथम तिमाही के रूप में 1500 रूपये, इस तरह से 1 वर्ष में इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थिंयों के खाते में 6000 रूपये प्राप्त होता है। आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी ने महाराजगंज के लाभार्थी प्रहलाद, हाथरस के लाभार्थी श्रीमती शान्ति देवी, सोनभद्र के लाभार्थी बसन्ती, सुल्तानपुर के लाभार्थी श्री मनीराम एवं चित्रकूट के लाभार्थी छोटे लाल से संवाद भी किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार के द्वारा सभी पात्र लोगो को निःशुल्क गैस सिलेण्डर, स्काॅलरशिप, राशनकार्ड, आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड, मकान सहित अन्य संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिंह सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858