Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश के द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में किया गया पौधारोपण

आज दिनांक 12.07.2026 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश अनुसार जनपद न्यायालय प्रयागराज में माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय प्रांगण में वृक्ष लगाकर उपस्थित समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण को "एक पेड़ मां के नाम" अ
Share:
प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश के द्वारा जनपद न्यायालय प्रांगण में किया गया पौधारोपण
Read in your preferred language.

आज दिनांक 12.07.2026 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश अनुसार जनपद न्यायालय प्रयागराज में माननीय जनपद न्यायाधीश प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत जनपद न्यायालय प्रांगण में वृक्ष लगाकर उपस्थित समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत समस्त लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश श्री कुमार मयंक अपर जनपद न्यायाधीश श्री विनोद कुमार चौरसिया, अपर जनपद न्यायाधीश श्री राहुल सिंह- I, अपर जनपद न्यायाधीश श्री नीरज कुमार उपाध्याय , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती तृषा मिश्रा, रेलवे मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार जायसवाल व अन्य अधिकारीगण के साथ- साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव , श्री अनिल कुमार मिश्रा, अधिवक्ता, वन विभाग व अन्य कर्मचारगण द्वारा भी जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858