Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज:कमिश्नरेट प्रयागराज में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ

पुलिस आयुक्त, प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, प्रयागराज डॉ0 अजय पाल शर्मा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक-28.01.2026 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रम- Student Police Experiential Learning (SPEL) के तृतीय चरण का शुभारंभ पुलिस उप
Share:
प्रयागराज:कमिश्नरेट प्रयागराज में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ
Read in your preferred language.

पुलिस आयुक्त, प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार व अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, प्रयागराज डॉ0 अजय पाल शर्मा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक-28.01.2026 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित कार्यक्रम- Student Police Experiential Learning (SPEL) के तृतीय चरण का शुभारंभ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय पंकज (नोडलअधिकारी SPEL-3) द्वारा प्रयागराज के एन0एस0एस0 नोडल अधिकारी, थानों से नामित नोडल अधिकारी एवं नामित शिक्षण संस्थानों के छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स के त्रिवेणी सभागार में किया गया । इस शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र/छात्राओं को SPEL कार्यक्रम के उद्देश्य, संरचना एवं प्रशिक्षण प्रक्रिया, कानून और आपराधिक प्रकिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858