Monday, 14 September 2026 | 8:55 PM
UP News

प्रयागराज - हत्या जैसी घटनाओं से दहली प्रयागराज के तहसील, कोराव, मेजा व थाना मांडा मेजा की धरती

प्रयागराज - कोरॉव, मेजा, तहसील व थाना मांडा, कोराव मे अपराधियों के हौसले बुलंद है. एक हप्ते के अंदर हत्या जैसी कई संगीन घटनाएँ घटी. हत्यारे बेखौफ है जब चाहे तब हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. कुछ दिन पहले पचेंडा गाँव के एक चमार लड़के की हत्या बंगलौर में अज्ञात कारणों से कर दी गई थी और ठीक उसी र
Share:
प्रयागराज - हत्या जैसी घटनाओं से दहली प्रयागराज के तहसील, कोराव, मेजा व थाना मांडा मेजा की धरती
Read in your preferred language.


प्रयागराज - कोरॉव, मेजा, तहसील व थाना मांडा, कोराव मे अपराधियों के हौसले बुलंद है. एक हप्ते के अंदर हत्या जैसी कई संगीन घटनाएँ घटी. हत्यारे बेखौफ है जब चाहे तब हत्या जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. कुछ दिन पहले पचेंडा गाँव के एक चमार लड़के की हत्या बंगलौर में अज्ञात कारणों से कर दी गई थी और ठीक उसी रात गजाधरपूर मे एक अबोध बालिका की हत्या कर दी गई थी. उसी तरह कल दिनांक 21/10/2020 दिन बुधवार को कटका (खवास) तारा निवासी बिजय राज बिंद जो कि बाइक मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था पूर्व की भांति अपने बाइक के गैरेज मे ही सोया हुआ था . रात को करीब तीन बजे के आस पास अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी. दिनांक 22/10/2020 को दिन बृहस्पतिवार को सुबह जानकारी होने पर परिजनों सहित पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिससे गुस्साए परिजनों व लोगो ने चक्का जाम कर दिया. सूचना मिलने पर co मेजा कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे तथा इसकी जानकारी होने पर बरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रयागराज भी मौके पर पहुँच कर हत्या का जल्द ही खुलासा करने व हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वाशन देकर चक्का जाम हटवाया और लाश को अपने कब्जे में ले लिया.