Friday, 30 October 2026 | 6:42 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : जनसंख्या की गणना की तैयारियों के क्रम में आयोजित फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Share:
प्रयागराज : जनसंख्या की गणना की तैयारियों के क्रम में  आयोजित फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रयागराज,भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण-जनसंख्या की गणना की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 को शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा, प्रयागराज में आयोजित फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सम्पादित किए जाने वाले विभिन्न कार्यों, जनगणना प्रक्रिया, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका, जनगणना संबंधी प्रपत्रों के संधारण तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन एवं प्रविष्टि के संबंध में विस्तृत एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य की निर्धारित प्रक्रिया, कार्यप्रणाली एवं तकनीकी पहलुओं से भी अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षण की व्यवहारिकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण स्थल के निकट देवप्रयाग कॉलोनी में फील्ड ट्रेनरों द्वारा फील्ड अभ्यास कराया गया। फील्ड अभ्यास के दौरान प्रशिक्षुओं को वास्तविक क्षेत्रीय परिस्थितियों में जनगणना कार्य की प्रक्रिया, प्रगणना संबंधी कार्यों तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन एवं प्रविष्टि का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त उक्त फील्ड ट्रेनरों द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य निर्धारित मानकों, प्रक्रियाओं एवं समय-सारिणी के अनुरूप सुचारु रूप से सम्पन्न कराया जा सके।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) का कार्य दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक, जनसंख्या की गणना दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक तथा पुनरीक्षण कार्य दिनांक 05 जनवरी से 09 जनवरी, 2027 तक सम्पन्न कराया जाना निर्धारित है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई। प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे फील्ड ट्रेनरों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत एम्बुलेंस तथा नगर निगम की टीम भी मौके पर तैनात रही। आवश्यक व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंधन के फलस्वरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारु एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के उपरान्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी, प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी फील्ड ट्रेनरों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी, प्रयागराज, सहायक निदेशक/प्रभारी, प्रयागराज, जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ सहित संबंधित अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858