जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-बहरिया, कोरांव एवं माण्डा की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खण्ड बहरिया, कोरांव एवं माण्डा में पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित कार्रवाई योग्य बिंदु जो कि अभी लम्बित है, उनपर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से सम्बंधित ब्लाकों में बीएचएनडी सेशन में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी इक्यूपमेंटों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री वीएचएनडी सेशन में सभी आवश्यक इक्यूपमेंट अवश्य ले जायें और वीएचएनडी सेशन में आने वाली गर्भवती महिलाओं की एएनसी का पूरा चेकअप करने के निर्देश दिए है। उन्होेंने उच्च रक्तचाप, डायबिटीज की जांच कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने बहरिया, कोरांव एवं माण्डा में संस्थागत प्रसव बढ़ाये जाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जनपद के 23 विकास खण्डों में से 02 विकास खण्ड बहरिया एवं कोरांव का चयन नीति आयोग भारत सरकार एवं विकास खण्ड माण्डा चयन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड के अन्तर्गत किया गया है। 108 आकांक्षात्मक ब्लाकों की एब्शोल्यूट रैकिंग में बहरिया-15, कोरांव-63 एवं माण्डा-68 एवं डेल्टा रैकिंग में बहरिया-102, कोरांव-107 एवं माण्डा की रैकिंग-12 है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश
प्रयागराज :जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक विकास खण्ड-बहरिया, कोरांव एवं माण्डा की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-बहरिया, कोरांव एवं माण्डा की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खण्ड बहरिया, कोरांव एवं माण्डा में पंचायतीराज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य