Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का किया शुभारम्भ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का नं0 0532-2644024 एवं टोल फ्री नम्बर 1950 जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार के ऊपर बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर का शुभारम्भ किया। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-
Share:
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का किया शुभारम्भ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

डिस्ट्रिक कांटेक्ट सेंटर का नं0 0532-2644024 एवं टोल फ्री नम्बर 1950

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार के ऊपर बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेंटर का शुभारम्भ किया। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 एवं विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए दूरभाष नं0 05322644024 टोल फ्री नम्बर 1950 का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उप निर्वाचन अधिकारी/ए0डी0एम0 प्रशासन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री के0के0 वाजपेयी को निर्देशित किया कि निर्वाचन से सम्बंधित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करा ली जाये। तत्पश्चात उन्होंने आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रही वैक्सीनेशन की जानकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी से ली तथा कहां-कहां सम्पर्क किया, उसका विवरण लिया। उन्होंने प्रभारी नियंत्रण कक्ष को निर्देशित किया कि प्रत्येक दो घण्टे में चल रही वैक्सीनेशन की जानकारी लेते रहे तथा अवगत कराते रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858