Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज, जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण

24 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई प्रयागराज 01 अगस्त दिनांक 01.08.2026 (शनिवार) को तहसील बारा, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों म
Share:
प्रयागराज, जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण
Read in your preferred language.

24 प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होने पर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई

प्रयागराज 01 अगस्त

  दिनांक 01.08.2026 (शनिवार) को तहसील बारा, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 24 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के कम में सतही आख्या प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं संतोषजनक आख्या न प्रस्तुत करने वाले कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस व चेतावनी निर्गत किये जाने के निर्देश दिये गये है।

   श्री अनिल कुमार सिंह, लेखपाल-कारण बताओ नोटिस, श्री भगवन्त सिंह, उप खण्ड अधिकारी विद्युत विभाग शंकरगढ-कारण बताओ नोटिस, शिखा सिंह लेखपाल, तहसील बारा-कारण बताओ नोटिस, श्री विपिन कुमार यादव लेखपाल, तहसील बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि, श्री अब्दुल कादिर सिद्दकी लेखपाल, तहसील बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि, श्री नरेन्द्र वर्मा, एस०डी०ओ० विद्युत विभाग-कारण बताओ नोटिस, श्री कृष्ण प्रताप सिंह ग्राम विकास अधिकारी, शंकरगढ-प्रतिकूल प्रविष्टि, श्री भुवनेश पाण्डेय, लेखपाल तहसील बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि, मो० आरीफ, लेखपाल तहसील बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि, श्री कृष्ण कुमार, अवर अभियन्ता (लघु सिंचाई)-कारण बताओं नोटिस, श्री टीकम सिंह, उ०नि० थाना बारा-प्रतिकूल प्रविष्टि, श्री गंगा प्रसाद, लेखपाल तहसील बारा-चेतावनी, श्री शेखर सिंह, लेखपाल, तहसील बारा-चेतावनी, श्री नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा, लेखपाल, तहसील बारा-चेतावनी, श्री मनोज कुमार, सहायक विकास अधिकारी, (सां०)-चेतावनी, श्री कैलाश मिश्रा, लेखपाल तहसील बारा-कारण बताओं नोटिस, श्री देवेन्द्र देव उप निरीक्षक थाना शंकरगढ-कारण बताओं नोटिस, श्री प्रदीप कुमार सिंह, अधि०अभि० बाघला नहर प्रखण्ड-चेतावनी, श्री तारकेश्वर पाण्डेय, लेखपाल, तहसील बारा-चेतावनी एवं श्री विपिन कुमार यादव, लेखपाल तहसील बारा को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की गयी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858