Tuesday, 15 September 2026 | 3:20 PM
भारत

प्रयागराज- माननीय सांसद प्रयागराज के कर कमलों द्वारा बिकास खण्ड परिसर उरुवा व करछना मे दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का किया गया बितरण,

प्रयागराज- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड परिसर उरूवा में मध्यान्ह 12ः00 बजे एवं विकास खण्ड परिसर करछना में अपरान्ह 02ः
Share:
प्रयागराज-  माननीय सांसद प्रयागराज के कर कमलों द्वारा बिकास खण्ड परिसर उरुवा व करछना मे दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का किया गया बितरण,
Read in your preferred language.


प्रयागराज- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत शुक्रवार को विकास खण्ड परिसर उरूवा में मध्यान्ह 12ः00 बजे एवं विकास खण्ड परिसर करछना में अपरान्ह 02ः00 बजे कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में प्रो0 रीता बहुगुणा जोषी, माननीय सांसद, इलाहाबाद के कर-कमलों द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये गये विकास खण्ड उरूवा में कि 100 ट्राईसाइकिल, 08 कान की मशीन, 18 व्हील चेयर एवं 05 स्मार्ट केन, 03 एम0आर0 किट एवं विकास खण्ड करछना में 100 ट्राईसाइकिल, 02 कान की मशीन, 10 व्हील चेयर एवं 03 स्मार्ट केन एवं 02 ब्लाइड स्टिक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख, जिला अध्यक्ष (जमुनापार), भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य ब्लाक स्तरीय कार्मिक उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा î571974858