प्रयागराज- के पूर्वांचल के मेजा तहसील मुख्यालय से करीब चार कि0मी0 की दूरी पर बसे कोईलहा गाँव मे द 24 परिवार के बरिष्ठ पत्रकार सुंदर लाल सोनी के अगुवाई में दि0, 13/03/2022 को जिला प्रयागराज के सभी द दस्तक 24 पत्रकार बंधुओ के साथ मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया l कार्य क्रम में द दस्तक 24 परिवार प्रयागराज के सभी साथियों के अलावा अम्बेडकर युग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला प्रसाद एडवोकेट, तथा नरेंद्र सिंह एडवोकेट के सांथ, साथ दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के कई सम्मानित ब्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर होली मिलन कार्य क्रम को सफल बनाने का कार्य किया l जिसमे कार्य क्रम में उपस्थित पत्रकार अंजनी कुमार पांडे ने कार्य क्रम में उपस्थित पत्रकार बंधुओ का हौसला बुलंद करते हुए कंधे से कंघा मिलाकर चलने की बात कही l और कार्यक्रम में उपस्थित अम्बेडकर युग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला प्रसाद एडवोकेट ने हम सभी पत्रकार बंधुओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पत्रकार समाज की वह कड़ी है जो रात दिन एक करके समाज में ब्याप्त बुराइयों को उजागर करता है इस दौरान कभी कभी कई प्रकार की कठिनाइयों का भी सामना भी करना पड़ता है फिर भी पत्रकार अपने कर्तब्य पर डटा रहता है l इसी तरह कार्य क्रम में उपस्थित सभी बरिष्ठ क्षेत्र वासियों ने अपने उद्बोधन मे सभी पत्रकार बंधुओ का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हम सभी लोग हर प्रकार से पत्रकार बंधुओ का सहयोग करते रहेंगे l अन्त मे इसी के साथ कार्य क्रम के आयोजन को कार्य क्रम के आयोजक सुंदर लाल सोनी द्वारा अपनी बात रखने के बाद समाप्त किया गया l
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858