Tuesday, 15 September 2026 | 3:20 PM
भारत

प्रयागराज :राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में जनपद में हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनायी गयी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती

जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल ने गांधी सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन कि
Share:
प्रयागराज  :राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में जनपद में हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनायी गयी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
Read in your preferred language.

जनपद में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल ने गांधी सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने गांधी सभागार में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। “मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा/करुंगी और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा/करूंगी। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा/रही हूँ, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता/करती हूं“।
इस अवसर पर कलेक्टेªट स्थित संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में रजिस्टर्ड जादूगर श्री नागेन्द्र सिंह ने जादू की कला के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखण्डता के संदर्भ में कार्यक्रम करते हुए लोगो को मंत्रमुग्ध कर लिया।