Monday, 14 September 2026 | 10:32 PM
UP News

प्रयागराज : थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0
Share:
प्रयागराज : थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना थरवई पर पंजीकृत मु0अ0सं0-147/2025 धारा-115(2)/352/109(1)/3(5) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त 1. संदीप सुल्ताना सिंह उर्फ हरवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 राजनाथ सिंह 2. सर्वेश प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र सुल्ताना सिंह उर्फ हरवेन्द्र सिंह 3. अखिलेश सिंह उर्फ काजू पुत्र इन्द्रदेव सिंह उर्फ साधू सिंह 4. आशुतोष सिंह उर्फ आशू पुत्र इन्द्रदेव सिंह उर्फ साधू सिंह निवासीगण ग्राम देवरिया थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना थरवई पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-05.06.2025 को थाना थरवई के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । उल्लेखनीय है कि दिनांक-04.06.2025 को थाना थरवई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवरिया में गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा शिवम सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी ग्राम देवरिया थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज के साथ खाने-पीने को लेकर गाली-गलौज करते हुए मार-पीट की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0-147/2025 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. संदीप सुल्ताना सिंह उर्फ हरवेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 राजनाथ सिंह निवासी ग्राम देवरिया थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 55 वर्ष ।
  2. सर्वेश प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र सुल्ताना सिंह उर्फ हरवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम देवरिया थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष ।
  3. अखिलेश सिंह उर्फ काजू पुत्र इन्द्रदेव सिंह उर्फ साधू सिंह निवासी ग्राम देवरिया थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 38 वर्ष ।
  4. आशुतोष सिंह उर्फ आशू पुत्र इन्द्रदेव सिंह उर्फ साधू सिंह निवासी ग्राम देवरिया थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 33 वर्ष ।

सम्बंधित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-147/2025 धारा-115(2)/352/109(1)/3(5) भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 अरविन्द कुमार, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 संजीव कुमार सिंह, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. का0 हिमांशु पटेल, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. का0 मनीष त्रिपाठी, थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज