*प्रयागराज, मूक बधिर विद्यालय जॉर्जटाउन का मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण।*
स्वैच्छिक संस्था उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय जॉर्जटाउन, प्रयागराज द्वारा संचालित विशेष विद्यालय का श्रीमती हर्षिका सिंह मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। बच्चों के खाने की गुणवत्ता में सुधार लाने ,बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने, नियमित रूप से परिसर की साफ सफाई करने एवं दिव्यांग बच्चों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के समय अशोक कुमार गौतम जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, चंद्रभान द्विवेदी समन्वयक बचपन के डे केयर सेंटर प्रयागराज, के०एन०मिश्रा प्रधानाचार्य एवं अरविंद शर्मा वार्डन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858