Friday, 30 October 2026 | 7:49 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: ऐसे पेंशनर जिनकी पेंशन अवरूद्ध है, वे अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, जिससे सम्बन्धित पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर की अवरूद्ध पेंशन का भुगतान अविलम्ब किया जा सके

प्रयागराज : कलक्ट्रेट कोषागार प्रयागराज व कोषागार सिविल लाइन्स से पेंशन प्राप्त कर रहें ऐसे समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने अपना जीवित प्रमाण पत्र अभी तक अद्यतन नहीं कराया है जिस कारण उनकी पेंशन अवरूद्ध है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे कोषागार के किसी भी कार्यदि
Share:

प्रयागराज : कलक्ट्रेट कोषागार प्रयागराज व कोषागार सिविल लाइन्स से पेंशन प्राप्त कर रहें ऐसे समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने अपना जीवित प्रमाण पत्र अभी तक अद्यतन नहीं कराया है जिस कारण उनकी पेंशन अवरूद्ध है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे कोषागार के किसी भी कार्यदिवस में स्वयं उपस्थित होकर अथवा जिस बैंक के माध्यम से पेंशन प्राप्त कर रहें हैं उस बैंक के माध्यम से अथवा जीवन प्रमाण पोर्टल पर आनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का कष्ट करें, जिससे सम्बन्धित पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर की अवरूद्ध पेंशन का भुगतान अविलम्ब किया जा सके।
उक्त के अतिरिक्त यह भी अपेक्षित है कि ऐसे पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर जो दिवंगत हो चुके हैं जिनके मृत्यु के सम्बन्ध में वारिसों द्वारा अब तक कोषागार को सूचित नहीं किया गया है, के मृत्यु की सूचना अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपलब्ध कराने का कष्ट करें, जिससे नियमानुसार कार्यवाही करायी जा सके। यह भी उल्लेख करना है कि यह पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स वारिसों/परिजनों का नैतिक दायित्व भी है कि पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स की मृत्यु हो जाने के संबंध में तत्काल कोषागार को सूचित करें और यदि अधिक भुगतान की स्थिति बनती है तो अधिक गई पेंशन को राजकोष में जमा कराये।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858