22 जनवरी को आर्बिट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन , नोडल अधिकारी श्रीमती निशा झा व पभारी सचिव आलोक दुबे ने परा विधिक सेवक के साथ की बैठक
जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद संतोष राय की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2023 को आर्बिट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत एवं 11 फरवरी 2023 को प्रातः 10:00 से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में किया जा रहा है l जिसमें वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के द्वारा कराया जाएगा। यह जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी श्रीमती निशा झा ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में वाद कारियो को सुलभ, त्वरित और सस्ता न्याय दिलाने के लिए इन लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है l इसके अंतर्गत वैवाहिक, भरण पोषण लघु फौजदारी वाद, व्यवहार वाद, 138 एन आई एक्ट, चेक डिशऑनर से संबंधित वाद बैंकों के ऋण रिकवरी, टेलीफोन, बिजली व मोटर दुर्घटना सहित, राजस्व वादों का सुलह समझौता के द्वारा त्वरित निस्तारण किया जाएगा। सचिव के द्वारा लोगों से अपील की है कि लंबित मामले लगवा कर लोक अदालत का लाभ उठाएं। नोडल अधिकारी श्रीमती निशा झा व सचिव आलोक दुबे ने परा विधिक सेवको को लोक अदालत हेतु पम्पलेट वितरित कर आम जनता को डोर टू डोर वितरित करने का निदैश दियाl
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
India
प्रयागराज:22 जनवरी को आर्बिट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
22 जनवरी को आर्बिट्रेशन वादों की विशेष लोक अदालत व 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन , नोडल अधिकारी श्रीमती निशा झा व पभारी सचिव आलोक दुबे ने परा विधिक सेवक के साथ की बैठक जिला जज / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद संतोष राय की अध्यक्षता में 22 जनवरी 2023 को आर्बिट्रेशन वादों
Read in your preferred language.