Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
UP News

प्रयागराज: जनता की मांग पर आय दुगुना करने का सरल उपाय

प्रयागराज: एक बार फिर रसोई गैस की कीमत 50 रुपये बढ़ी। अब गैस सिलेंडर मात्र 818 रु0 की मामूली रकम में मिलेगा। जनता की हर मांग पर पैट्रोल डीजल के दाम भी लगातार बढ़ाये जा रहे हैं । लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सरकार में किसानों की आमदनी दोगुनी, मजदूरों की चार गुनी और छोटे व्यापारियों की आमदनी मे
Share:
Read in your preferred language.

प्रयागराज: एक बार फिर रसोई गैस की कीमत 50 रुपये बढ़ी। अब गैस सिलेंडर मात्र 818 रु0 की मामूली रकम में मिलेगा। जनता की हर मांग पर पैट्रोल डीजल के दाम भी लगातार बढ़ाये जा रहे हैं । लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। सरकार में किसानों की आमदनी दोगुनी, मजदूरों की चार गुनी और छोटे व्यापारियों की आमदनी में बेतहाशा वृद्धि होने के चलते लोग परेशान थे। लोग अपनी आमदनी संभाल नहीं पा रहे थे इसलिए उनकी जेब का बोझ हल्का करने को जनता की मांग पर जेब हल्की योजना शुरू की जा रही है। इससे लोग बोझ से मुक्त होंगे। इस योजना का विरोध करने वाले टुकडा-टुकडा गैंग और देशद्रोही कहलाये जाएंगे।
मास्क लगाए रहें, मुंह बंद रखें।

प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858