Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: चोर बेखौफ लड़की के शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामांन चोरों ने किया पार

कोरांव /प्रयागराज: थाना माँडा के पियरी गाँव के कृष्ण प्रसाद पुत्र देवतादीन उर्फ़ हिरमानि के घर में लड़की के शादी वास्ते सामान का बंदोवस्त किया गया था .दिनांक 19/11/2020 की रात चोरो ने घात लगाकर चोरी को अंजाम दिया. बताया गया कि नहर मे पानी आ जाने के कारण घर के अगल बगल पानी भरने के वजह से उस मकान में
Share:
प्रयागराज: चोर बेखौफ लड़की के शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामांन चोरों ने किया पार
Read in your preferred language.


कोरांव /प्रयागराज: थाना माँडा के पियरी गाँव के कृष्ण प्रसाद पुत्र देवतादीन उर्फ़ हिरमानि के घर में लड़की के शादी वास्ते सामान का बंदोवस्त किया गया था .दिनांक 19/11/2020 की रात चोरो ने घात लगाकर चोरी को अंजाम दिया. बताया गया कि नहर मे पानी आ जाने के कारण घर के अगल बगल पानी भरने के वजह से उस मकान में घर के कोई भी सदस्य दो तीन दिन से उस घर में नही रहते थे. जबकी मकान में संपूर्ण गृहस्ती का समान व शादी के लिए इकट्ठा किया गया सामांन भी उसी मकान में रखा गया था . जिसमें दस हजार नगदी सहित लाखों रुपये का समान था किंतु मकान के चारों तरफ नहर का पानी भर जाने के कारण कृष्णा प्रसाद पुत्र देवतादीन उस घर से अलग अपने परिवार के साथ अपने नए मकान में सो रहा था. मौका पाकर चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर सारा समान पार कर दिया. जब सुबह चार बजे भोर कृष्णा प्रसाद अपने मवेशियों को चारा डालने गया तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. उसने शोर मचाया. शोर सुनकर अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गए.