Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रयागराज, जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न उप जिलाधिकारियों को तहसीलों के लम्बित वादों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने एवं शीघ्रता से निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के दिए गए निर्देश सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करन
Share:
प्रयागराज: जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.

प्रयागराज, जिलाधिकारी के निर्देशन में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उप जिलाधिकारियों को तहसीलों के लम्बित वादों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने एवं शीघ्रता से निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के दिए गए निर्देश

सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में बुधवार को संगम सभागार में सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की उपस्थिति में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व से सम्बंधित प्रकरण जिनकी रैकिंग सीएम डैशबोर्ड पर बी, सी, डी है, उन्हें प्राथमिकता पर निस्तारित करते हुए रैकिंग को ए श्रेणी में लाये जाने के निर्देश दिए है। सभी उप जिलाधिकारियों को अपनी-अपनी तहसीलों के लम्बित वादों का नियमित रूप से अनुश्रवण करने एवं शीघ्रता से निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए है। सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट में बैठने एवं न्यायालय में वादों की नियमित सुनवाई करने एवं वादों का शीघ्रता का निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु कहा गया है। सभी राजस्व से संबंधित अधिकारियों को 3 एवं 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर रखते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिलेख त्रुटि सुधार से सम्बंधित 1 वर्ष से लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करते हुए शून्य किए जाने के निर्देश दिए है। सभी उपजिलाधिकारी व खण्ड विकास अधिकारी को समन्वय बनाकर फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए किसानों की फार्मर आईडी बनाये जाने के कार्य को तेजी से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। सभी उपजिलाधिकारियों को अवैध कब्जों को चिन्हित कराये जाने तथा सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। आईजीआरएस के प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के लिए कहा गया है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नजूल संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति विजय शर्मा तथा सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858