Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-24
Share:
प्रयागराज : थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-240/2026 धारा-281/125(a)/125(b)/105 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अशोक कुमार पाल पुत्र स्व0 राम दुलार निवासी पाल नगर अन्दावा थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.08.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत अन्दावा रिंग रोड स्थित अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि भंडारे में पीने का पानी लेकर जा रहे ऑटो लोडर द्वारा उल्टी दिशा में तेज व लापरवाही पूर्वक ऑटो चलाते हुए संगम प्रयागराज से गंगाजल लेकर वाराणसी काशी विश्वनाथ मन्दिर जा रहे मोटरसाइकिल सवार 03 कावड़ियों के साथ टक्कर हो जाने से हुए सड़क दुर्घटना में 03 लोगों की मृत्यु हो गई, जिसके सम्बन्ध में थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-240/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अशोक कुमार पाल पुत्र स्व0 राम दुलार निवासी पाल नगर अन्दावा थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 50 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-240/2026 धारा-281/125(a)/125(b)/105 भा0न्या0सं0 थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 अंकित सिंह, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 मनोज यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. रि0का0 प्रभात यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858