Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज- थाना कोरांव पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 06 चोरी की बैटरी, 01 तमंचा .315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 06 अवैध देशी बम बरामद

प्रयागराज-थाना कोरांव पुलिस टीम उ0नि0 गौरव कुमार अपने सहयोगी पुलिस टीम उ0नि0 बंश नारायण सिंह यादव, उ0नि0 अबू तालिब जैदी, हे0 का0 भरत सिंह, हे0 का0 ओम प्रकाश यादव,का0 आनंद प्रकाश शर्मा थाना कोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज के साथ मिलकर दिनांक-03/04/2023 को मु0अ0सं0 64/2023 धारा 380 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 118/
Share:
प्रयागराज- थाना कोरांव पुलिस द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से 06 चोरी की बैटरी, 01 तमंचा .315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 06 अवैध देशी बम बरामद
Read in your preferred language.


प्रयागराज-थाना कोरांव पुलिस टीम उ0नि0 गौरव कुमार अपने सहयोगी पुलिस टीम उ0नि0 बंश नारायण सिंह यादव, उ0नि0 अबू तालिब जैदी, हे0 का0 भरत सिंह, हे0 का0 ओम प्रकाश यादव,का0 आनंद प्रकाश शर्मा थाना कोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज के साथ मिलकर दिनांक-03/04/2023 को मु0अ0सं0 64/2023 धारा 380 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0 118/2023 धारा 380/511 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तों पंकज कुमार उर्फ लवकुश बिन्द पुत्र तिलकधारी निवासी टिकरी मांडा रोड रेलवे स्टेशन थाना मांडा जनपद प्रयागराज उम्र करीब 26 वर्ष व सुहैल अंसारी पुत्र मुम्मताज अंसारी निवासी महेवा कला मांडा रोड थाना मांडा जनपद प्रयागराज उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना गहन चेकिंग अभियान चलाकर बढवारी पुलिया के पास थाना क्षेत्र कोरांव प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 06 बैटरी, 01 तमंचा .315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 06 अवैध देशी बम बरामद किये गये। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना कोरांव में मु0अ0सं0 121/2023 धारा 41/411/413 भादवि, मु0अ0सं0 122/2023 धारा 3/25 A. Act. बनाम पंकज कुमार उर्फ लवकुश बिन्द व मु0अ0सं0 123/2021 धारा 4/5 Exp (S) Act. बनाम सुहैल अंसारी पंजीकृत किये गये। गिरफ्तार उपरोक्त के उपर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858