Friday, 30 October 2026 | 6:49 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर 22 मार्च से 30 मार्च तक जनपद के चिन्हित देवी मंदिरों/शक्तिपीठों में धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे आयोजित

22 मार्च से 30 मार्च तक लगने वाली चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जनपद के देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में उक्त सम्पूर्ण अवधि में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण, अखण्ड रामायण के कार्यक्रम किए जायेंगे। जनपद में म
Share:

22 मार्च से 30 मार्च तक लगने वाली चैत्र नवरात्रि/रामनवमी के अवसर पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक/सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जनपद के देवी मंदिरों एवं शक्तिपीठों में उक्त सम्पूर्ण अवधि में दुर्गा सप्तमी का पाठ/देवी गायन/देवी जागरण, अखण्ड रामायण के कार्यक्रम किए जायेंगे। जनपद में मां अलोपशंकरी शक्तिपीठ, मां ललिता देवी शक्तिपीठ एवं मां कल्याणी देवी शक्तिपीठ मंदिरों सहित ब्लाकों व तहसीलों के चिन्हित मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कार्यक्रम को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858