Tuesday, 15 September 2026 | 3:14 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: अपर जिलाधिकारीगणों/मुख्य राजस्व अधिकारी को तहसीलों के पर्यवेक्षण/राजस्व कार्यों का निरीक्षण एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस हेतु संशोधित आदेश के द्वारा आवंटित तहसील में नोडल अधिकारी के रूप में किया नामित

अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जनपद में कार्यरत अपर जिलाधिकारीगण/मुख्य राजस्व अधिकारी को तहसीलों के पर्यवेक्षण/राजस्व कार्यों का निरीक्षण एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस हेतु संशोधित आदेश के द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिसके अनुसार मुख्य राजस्व अधिकार
Share:
Read in your preferred language.

अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के द्वारा जनपद में कार्यरत अपर जिलाधिकारीगण/मुख्य राजस्व अधिकारी को तहसीलों के पर्यवेक्षण/राजस्व कार्यों का निरीक्षण एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस हेतु संशोधित आदेश के द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिसके अनुसार मुख्य राजस्व अधिकारी को कोरांव तहसील के स्थान पर हण्डिया एवं फूलपुर तहसील का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) को मेजा तहसील के साथ ही कोरांव तहसील का भी नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सोरांव तहसील के स्थान पर करछना तहसील, अपर जिलाधिकारी प्रशासन को हण्डिया तहसील के स्थान पर बारा तहसील, अपर जिलाधिकारी नगर को पूर्व एवं वर्तमान आदेश में सदर, अपर जिलाधिकारी नजूल को करछना तहसील के स्थान पर सोरांव तहसील का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858