Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लडूंगा -मेहताब खान

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर इलाहाबाद के क्रांतिकारी जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने अपने महानगर की कार्यकारणी का ऐलान करते हुए कोरांव से एक ईमानदार एवं कर्मठ समाजवादी कार्यकर्ता मेहताब खान को कोरांव का संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकर्ताओं के मान
Share:
प्रयागराज:  नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लडूंगा  -मेहताब खान
Read in your preferred language.

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर इलाहाबाद के क्रांतिकारी जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने अपने महानगर की कार्यकारणी का ऐलान करते हुए कोरांव से एक ईमानदार एवं कर्मठ समाजवादी कार्यकर्ता मेहताब खान को कोरांव का संगठन का नगर अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बढ़ाया ।वही नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कोराव के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । मेहताब खान ने कहा कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की लड़ाई लड़ता रहूंगा, किसी भी कार्यकर्ता को प्रशासन से अपमानित नहीं होने दिया जाएगा। जिसकी लड़ाई संगठन के माध्यम से लड़ता रहूंगा । स्वागत की कड़ी में प्रमुख रूप से कोरांव विधानसभा के प्रभारी एवं जिला सचिव सोमदत्त सिंह पटेल, पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्र पयासी, निवर्तमान विधानसभा सचिव राजेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ,अल्पसंख्यक के अध्यक्ष सहादत अली ,मनोज सोनी ,नौशाद अंसारी, मँगला कोल जिला पंचायत प्रतिनिधि रविंद्र , पवन सोनकर, दीपक पटेल के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

द दस्तक 24 प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव उमाशंकर कुशवाहा 7571974858