Monday, 14 September 2026 | 10:06 PM
UP News

प्रयागराज- नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने संभाला कार्यभार

नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज रविन्द्र कुमार माँदड़ ने रविवार को कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच के आईएएस रविन्द्र कुमार माँदड़ इसके पूर्व जनपद रामपुर, जौनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप
Share:
प्रयागराज- नवागत जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने संभाला कार्यभार
Read in your preferred language.

नवागत जिलाधिकारी प्रयागराज रविन्द्र कुमार माँदड़ ने रविवार को कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच के आईएएस रविन्द्र कुमार माँदड़ इसके पूर्व जनपद रामपुर, जौनपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्टेट विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858