Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : 14.09.2024 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 14.09.2024 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद
Share:
प्रयागराज : 14.09.2024 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 14.09.2024 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदार वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समझ वादों का निस्तारण किया जाएगा l
दिनांक 14.9.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज दिनांक 4.9.2024 को आर्बिट्रेशन वादों से सम्बंधित समस्त अधिवक्ताओं की बैठक समय 1.30 बजे नोडल अधिकारी रविकांत द्वितीय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आयोजित की गई जिसमें समस्त अधिवक्ताओं को आर्बिट्रेशन वादों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गएl सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार गौतम द्वारा आर्बिट्रेशन वादों के नोटिस तमिल पर विशेष बल दिया गया। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई l

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858