Tuesday, 15 September 2026 | 3:31 AM
भारत

प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वीएचएसएनडी सत्र में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं वजन, लम्बाई के मापन की दक्षता बढ़ाये जाने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने बाल
Share:
प्रयागराज: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वीएचएसएनडी सत्र में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं वजन, लम्बाई के मापन की दक्षता बढ़ाये जाने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक कर मापन की दक्षता बढ़ाये जाने व फीडिंग को सही कराने के निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अस्पतालों में एनआरसी सेंटर में बेड खाली न रखने एवं एनआरसी सेंटर में भर्ती हेतु आने वाले गम्भीर रूप कुपोषित बच्चों को अनिवार्य रूप से भर्ती किए जाय। उन्होंने आंगनबाड़ी एवं एएनएम को समन्वय बनाकर कार्य करने एवं 100 प्रतिशत गम्भीर रूप कुपोषित बच्चों को मोबलाइज करने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी ने ई-कवच पोर्टल पर सही फीडिंग करने हेतु प्रशिक्षण दिलाये जाने एवं ई-कवच पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है और ई-कवच फीडिंग का नियमित अनुश्रवण कराये जाने के लिए कहा है। संभव अभियान में नामित नोडल अधिकारियों की समीक्षा करने तथा एफआरएस एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858