प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार, आईजी श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह रविवार को देर रात शहर में भ्रमण कर बनाये गये स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों तथा अलाव जलाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के समय मण्डलायुक्त ने नगर निगम तथा अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए रैन बसेरांें में बिस्तर, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे साथ ही साथ उन्होंने रैन बसेरांे के पास एवं चिन्हित किये गये अन्य स्थलों पर अलाव जलाने की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि भीषण ठंड में कोई भी व्यक्ति बाहर खुले आसमान के नीचे न सोने पाये, अधिकारीगण निरंतर भ्रमणशील रहकर अनुश्रवण करते रहे और कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में सोता हुआ मिले तो तत्काल उसको बनाये गये रैन बसेरों में पहुंचाना सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने रैन बसेरों में तैनात किये गये केयर टेकरों को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरों में आने वाले लोगो के नाम एवं पतेे रजिस्टर में अंकित किये जाने एवं साथ ही साथ उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण किये जाने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें निरंतर सुनिश्चित बनाये रखने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने पीडी टण्डन पार्क के पास बनाये गये अस्थायी रैन बसेरा, जीरो रोड बस स्टेशन, प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन(बड़े स्टेशन) के पास बनाये गये स्थायी रैन बसेरा, एजी आफिस एवं हिंदू हाॅस्टल के पास बनाये गये अस्थायी रैन बसेरों का निरीक्षण किया और रैन बसेरों में रह रहे लोगो से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी लोगो के द्वारा रैन बसेरों में अच्छी व्यवस्था होने की बात कहीं गयी। भ्रमण के समय मण्डलायुक्त एवं आईजी ने रैन बसेरों के बाहर अलाव ताप रहे गरीब एवं असहाय लोगो को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भी वितरित किये। इस अवसर पर आईजी श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह ने भी रैन बसेरों में रह रहे लोगो से बातचीत की एवं जानकारी ली। इस अवसर पर नगर आयुक्त-श्री रवि रंजन, अपर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्टेªट-रजनीश मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव उमाशंकर कुशवाहा 7571974898
India
प्रयागराज: मण्डलायुक्त एवं आईजी ने रविवार को देर रात शहर में बनाये गये रैन बसेरों एवं अलाव की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रयागराज: मण्डलायुक्त श्री आर0 रमेश कुमार, आईजी श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह रविवार को देर रात शहर में भ्रमण कर बनाये गये स्थायी और अस्थायी रैन बसेरों तथा अलाव जलाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के समय मण्डलायुक्त ने नगर निगम तथा अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भीषण ठंड को
Read in your preferred language.