Monday, 14 September 2026 | 9:20 PM
UP News

प्रयागराज- लोक अदालत का आयोजन 07 मार्च 2021 को

प्रयागराज- समस्त आमजन को सूचित किया जाता है कि महिला दिवस 8 मार्च 2021 का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण महिला पखवारा के रूप में इस पर्व को महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के प्रति महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं के हितार्थ कल्याणकारी कार्य को समर्पित करने हेतु आयोजित किया जाएगा तथा मह
Share:
Read in your preferred language.


प्रयागराज- समस्त आमजन को सूचित किया जाता है कि महिला दिवस 8 मार्च 2021 का आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण महिला पखवारा के रूप में इस पर्व को महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के प्रति महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा महिलाओं के हितार्थ कल्याणकारी कार्य को समर्पित करने हेतु आयोजित किया जाएगा तथा महिला दिवस के पूर्व पारिवारिक न्यायालय के मामले में दिनांक 07.03.2021 को परामर्श व सुलह समझौता हेतु वृहद लोक अदालत आयोजित की जाएगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पारिवारिक न्यायालय में उक्त तिथि पर वृहद रूप से काउंसलिंग व सुलह समझौता कराकर अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है। आमजन से अपेक्षा है कि दिनांक 7.3.2021 को आयोजित वृहद लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण में सहयोग प्रदान करें, ताकि महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण हेतु मनाए जाने वाले इस महिला पखवारा में आयोजित किए जाने वाले इस वृहद लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7561974858