Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
UP News

प्रयागराज- वर्ष 2023-24 पूर्व दशम छात्रवृत्ति(कक्षा-09-10) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2024 निर्धारित

वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए ऑन-लाइन !आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी, 2024 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं को प्रेस विज्ञप्ति के म
Share:
प्रयागराज- वर्ष 2023-24 पूर्व दशम छात्रवृत्ति(कक्षा-09-10) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2024 निर्धारित
Read in your preferred language.

वर्ष 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 09-10) योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के लिए ऑन-लाइन !आवेदन करने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 02 जनवरी, 2024 निर्धारित की गयी है। अतः जनपद में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा निर्धारित तिथि के अन्दर ऑन-लाइन आवेदन पत्र छात्रवृत्ति की वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर भर कर हार्ड कॉपी सम्बन्धित शिक्षण संस्था में जमा करें। यदि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा दिनांक 02 जनवरी, 2024 के अन्दर पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा आवेदन पत्र नहीं भरा जाता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित छात्र/छात्राओं की होगी। साथ ही जिन शिक्षण संस्थाओं द्वारा पात्र छात्र/छात्राओं का ऑनलाइन आवेदन निर्धारित समयान्तर्गत कराकर अग्रसारित नहीं किया जाता है तो उन शिक्षण संस्थाओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858