Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत मेला क्षेत्र एवं जनपदीय नगरीय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्ययोजना विकसित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी आहूत की गयी

प्रयागराज: महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत बीते कल मेला क्षेत्र एवं जनपदीय नगरीय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्ययोजना विकसित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी आहूत की गयी जिसमें कुछ इस प्रकार निर्देश दिए गए 1-अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु मजिस्ट्रेट/नगर निगम की टीम के स
Share:
प्रयागराज: महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत मेला क्षेत्र एवं जनपदीय नगरीय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्ययोजना विकसित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी आहूत की गयी
Read in your preferred language.

प्रयागराज: महाकुम्भ मेला-2025 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत बीते कल मेला क्षेत्र एवं जनपदीय नगरीय क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने हेतु कार्ययोजना विकसित करने के सम्बन्ध में गोष्ठी आहूत की गयी जिसमें कुछ इस प्रकार निर्देश दिए गए

1-अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु मजिस्ट्रेट/नगर निगम की टीम के साथ पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहे।

2-अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान विडियोग्राफी की जायेगी तथा पुनः अतिक्रमण करने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

3-जिन क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जानी है वहां पर कार्यवाही से पूर्व स्थानीय जनसामान्य को मीडिया/लाउडस्पीकर के माध्यम से अवगत करा दिया जाये।

4-पुलिस उपायुक्त एवं नगर निगम के अधिकारीगण स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से पूर्व वास्तविक स्थिति का आंकलन अवश्य कर लें।

5-श्रद्धालुओं/तीर्थ यात्रियों के सुगम व सुरक्षित यातायात के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शहर क्षेत्र में पशु मालिकों से वार्ता अवश्य कर लें कि पशु मालिक मवेशियों

को खुले में न छोड़े तथा निर्धारित स्थानों पर रखें।

गोष्ठी के दौरान *अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, नगर आयुक्त प्रयागराज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ, पुलिस उपायुक्त कुम्भ/अपराध/नगर/गंगानगर/यमुनानगर/यातायात व अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण* द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858