Friday, 30 October 2026 | 7:34 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : हीट वेव-क्या करें, क्या न करें

हीट वेव चलने के समय विशेष सावधानी एवं सर्तकता बरतने की आवश्यकता होती है। हीट वेव/लू के सम्बंध में जारी चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में जल की कमी न होने दे। अधिक से अधिक पानी पीये, यदि प्यास न लगी हो तब भी। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य रखें। जल की अधिक मात्रा वाले मौसमी फलों एवं
Share:
प्रयागराज : हीट वेव-क्या करें, क्या न करें

हीट वेव चलने के समय विशेष सावधानी एवं सर्तकता बरतने की आवश्यकता होती है। हीट वेव/लू के सम्बंध में जारी चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए। शरीर में जल की कमी न होने दे। अधिक से अधिक पानी पीये, यदि प्यास न लगी हो तब भी। यात्रा करते समय पीने का पानी अपने साथ अवश्य रखें। जल की अधिक मात्रा वाले मौसमी फलों एवं सब्जियों का प्रयोग करें। शरीर को ढक कर रखें। यथासम्भव अधिक से अधिक अवधि के लिए घर कार्यालय इत्यादि के अंदर रहें। जानवरों को भी छायादार स्थानों पर रखें तथा उन्हें पर्याप्त पीने के पानी को दे। उच्च जोखिम समूह वालों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है। एक वर्ष से कम आयु के शिशु तथा अन्य छोटे बच्चे, गर्भवती महिलायें, बीमार व्यक्ति के सम्बंध में विशेष सावधानी बरते।

क्या न करें- अधिक गर्मी वाले समय में विशेषकर दोपहर 12ः00 से 03ः00 बजे के मध्य सूर्य की सीधे रोशनी में जाने से बचे। नंगे पैर बाहर न निकले। बच्चों तथा पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़े। जब बाहर का तापमान अधिक हो, तब श्रमसाध्य कार्य न करें। अधिक गर्मी वाले समय में रसोई वाले स्थान को ठण्डा करने के लिए दरवाजें तथा खिड़किया खुला रखें।
कार्य स्थल पर शीतल पेय की व्यवस्था रखें। हल्के रंग के कपड़ों का प्रयोग करें। फुल आस्तीन के कपड़ों को पहने तथा सिर को ढक कर रखें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858