Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : समस्त तहसीलों से सम्बन्धित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष 2025-26 प्रस्तावित/अनन्तिम रूप से प्रकाशित

उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली-1997 व उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2013 एवं (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2015 के अन्तर्गत दी गयी व्यवस्थाओं के अनुसार जनपद प्रयागराज कि समस्त तहसीलों से सम्बन्धित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष
Share:
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली-1997 व उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2013 एवं (तृतीय संशोधन) नियमावली, 2015 के अन्तर्गत दी गयी व्यवस्थाओं के अनुसार जनपद प्रयागराज कि समस्त तहसीलों से सम्बन्धित भूमि एवं सम्पत्तियों की मूल्यांकन सूची वर्ष 2025-26 प्रस्तावित/अनन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गयी है। उक्त से सम्बन्धित तहसील, उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक, निबंधन प्रयागराज एवं जिला निबन्धक/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज के कार्यालय तथा नोटिस बोर्ड पर निरीक्षण/अवलोकन हेतु उपलब्ध है। जिस किसी को इस सम्बंध में कोई आपत्ति हो तो वह अपनी आपत्ति लिखित रूप से 7 दिवसों के भीतर अर्थात दिनांक 23.07.2025 से दिनांक 29.07.2025 की सांयकाल 05ः00 बजे तक सम्बन्धित सहायक महानिरीक्षक, निबन्धन प्रयागराज एवं जिला निबंधक/अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।

दिनांक 29.07.2025 की सायं 05ः00 बजे के पश्चात प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा। नियत अवधि के अन्दर यदि किसी भी व्यक्ति/संस्था द्वारा प्रस्तावित/अनन्तिम मूल्यांकन सूची दर वर्ष 2025-26 पर आपत्ति प्रस्तुत कर व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर चाहा गया है तो वह दिनांक 30.07.2025 को अपरान्ह में 02ः00 बजे से 04ः00 बजे के मध्य मूल्यांकन सूची में संशोधन हेतु अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज अथवा सहायक महानिरीक्षक निबंधन, प्रयागराज के समक्ष व्यक्तिगत रूप से अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रयागराज के कार्यालय कक्ष संख्या 37 में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति के सम्बन्ध में तर्क/साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा
7571974858