Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 AM
भारत

प्रयागराज: मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को आई0टी0आई0 नैनी में

प्रयागराज, मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को आई0टी0आई0 नैनी में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 19 जून, 2026 को राजकीय आई0टी0आई0 नैनी, प्रयागराज में प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार
Share:
प्रयागराज: मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को आई0टी0आई0 नैनी में
Read in your preferred language.

प्रयागराज, मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को आई0टी0आई0 नैनी में

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 19 जून, 2026 को राजकीय आई0टी0आई0 नैनी, प्रयागराज में प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय मण्डल स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, रिलाइंस,
भारत मोटर्स, लावा मोबाइल, ब्लिंकिट, लेनोवो जैसी इत्यादि 60 कम्पनियों द्वारा लगभग 9000 रिक्त पदो पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में जूनियर हाई स्कूल, इण्टर, स्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बी0टेक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858