Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 AM
भारत

प्रयागराज- जिलापूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने खाद्यान्न का निः शुल्क वितरण के जारी किए निर्देश

प्रयागराज- प्रयागराज-माह जनवरी, 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 06.01.2023 से 16.01.2023 के मध्य कराया जायेगा। उक्त निर्धरित वितरण दिवस पर प्रत्येक उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण कराये जाने हेतु दुकान
Share:
प्रयागराज- जिलापूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने खाद्यान्न का निः शुल्क वितरण के जारी किए निर्देश
Read in your preferred language.

प्रयागराज-

प्रयागराज-माह जनवरी, 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 06.01.2023 से 16.01.2023 के मध्य कराया जायेगा। उक्त निर्धरित वितरण दिवस पर प्रत्येक उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण कराये जाने हेतु दुकानवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टविलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी, विके्रता अपने उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पार्टविलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेगें। उक्त योजना अन्तर्गत खाद्यान्न वितरण की अन्तिम तिथि दिनांक 16.01.2023 होगी, जिसदिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ0टी0पी0 बेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क वितरण सम्पन्न किया जायेगा। उक्त के क्रम में समस्त उचित दर विके्रताओं को निर्देशित किया जाता है कि नियमानुसार वितरण दिवसों पर अपनी दुकानों को खोलकर लाभार्थियों के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जायेगा।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858