Friday, 30 October 2026 | 6:47 PM
भारत

प्रयागराज-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश

प्रयागराज-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को मुण्डेरा मण्डी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर लाइट, पीने के पानी, शौचालय, साउण्ड सिस्टम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग
Share:
प्रयागराज-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश

प्रयागराज-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बुधवार को मुण्डेरा मण्डी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर लाइट, पीने के पानी, शौचालय, साउण्ड सिस्टम सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी की भी समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई एवं बैरिकेटिंग की व्यवस्था आदि को भी देखा तथा साफ-सफाई और बेहतर किये जाने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, एडीएम सिटी मदन कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संगम सभागार में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए मतगणना के सम्बंध में विचार-विमर्श किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम सिटी मदन कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858