जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी शनिवार को संगम सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के तहत 02 मई, 2021 को होने वाली मतगणना की तैयारियों के सम्बंध में बैठक करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को मतगणना से सम्बंधित सभी तैयारियों को समय से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर निर्धारित मानक के अनुसार सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को मतगणना स्थल पर निर्धारित दूरी के अनुसार वैरीकेटिंग एवं लोहे की जाली लगाये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियोें को मतगणना स्थल का भ्रमण करने एवं मतगणना से सम्बंधित सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर एनाउंसमट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एनाउंसमेंट के समय स्पष्ट ध्वनि होनी चाहिए। उन्होंने शौचालय, साफ-सफाई, बिजली, पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के भी निर्देश दिये है। मतगणना स्थल पर फागिंग इत्यादि की भी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होने मतगणना स्थल पर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये है। मतगणना स्थल पर भीड़ न जुटने पायें, इसके लिए भी समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0पी0 सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश त्रिपाठी सहित सभी प्रभारी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
भारत
प्रयागराज: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी शनिवार को संगम सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के तहत 02 मई, 2021 को होने वाली मतगणना की तैयारियों के सम्बंध में बैठक करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को मतगणना से सम्बंधित सभी तैयारियों को समय से सुनिश्चित किये जाने के निर्दे