Monday, 14 September 2026 | 7:32 PM
India

प्रयागराज,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग प्रयागराज

प्रयागराज,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग प्रयागराज में कुल 19 परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पूर्व चयन प्रक्रिया से अच्छादित 03 पदो एवं नवीन चयन प्रकिया से अच्छादित 137 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती किये जाने का विज्ञापन 22.04.2026 को जारी करते हुए ऑन लाईन पोर्टल upanganwadibharti.in के माध
Share:
प्रयागराज,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग प्रयागराज
Read in your preferred language.

प्रयागराज,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग प्रयागराज में कुल 19 परियोजनाओं के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पूर्व चयन प्रक्रिया से अच्छादित 03 पदो एवं नवीन चयन प्रकिया से अच्छादित 137 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती किये जाने का विज्ञापन 22.04.2026 को जारी करते हुए ऑन लाईन पोर्टल upanganwadibharti.in के माध्यम आवेदन मांगे गये थे, जिसके कम में नवीन चयन प्रक्रिया से अच्छादित 18 परियोजना शहर प्रथम, करछना, बहादुरपुर, कोरांव, मेजा, हण्डिया शंकरगढ़, फूलपुर, माण्डा, कौड़िहार, बहरिया, मऊआईमा, धनूपुर, जसरा, होलागढ़, प्रतापपुर, सैदाबाद एवं शहर-2 के कुल 125 पदों के सापेक्ष 121 पदों पर चयन की कार्यवाही पूर्ण हो गई है, 04 पद पर पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण पद रिक्त है। इसी प्रकार पूर्व चयन प्रक्रिया से आच्छादित परियोजना शहर-द्वितीय एवं मेजा के 03 पद के सापेक्ष 02 पदों पर चयन की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, 01 पद पर पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण पद रिक्त है। इनका परिणाम कार्यालय/विकास भवन के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। बाल विकास परियोजना चाका, प्रयागराज के शेष 12 पदों पर चयन की प्रकिया प्रचलन में है।
उक्तानुसार अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

जिला कार्यक्रम अधिकारी
प्रयागराज

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858