Friday, 30 October 2026 | 7:36 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज:मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक ऑफ बडौदा में सबसे अधिक स्वीकृति/वितरित हेतु लम्बित आवेदन पत्रों को 15 दिन के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिय
Share:
प्रयागराज:मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक ऑफ बडौदा में सबसे अधिक स्वीकृति/वितरित हेतु लम्बित आवेदन पत्रों को 15 दिन के अन्दर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये है। इसी प्रकार उ०प्र० ग्रामीण बैंक, एच०डी०एफ०सी० बैक, इण्डियन बैंक, पी०एन०बी० बैंक, एस०बी०आई० बैंक, यू०बी०आई० बैंक, यूको बैंक को तीन माह से अधिक स्वीकृति/वितरित हेतु लम्बित आवेदन पत्रों को निस्तारित नही किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी साथ ही स्वीकृत आवेदन पत्रो को वितरित करने हेतु निर्देशित किया। एच०डी०एफ०सी० बैंक को आवेदन पत्रों को निस्तारित नही किये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी साथ ही कोटक महिन्द्रा बैंक लि० के जिला समन्वयक के बैठक में उपस्थित न रहने पर उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने 10 से अधिक स्वीकृति/वितरित हेतु लम्बित बैंक शाखाओं के शाखा प्रबन्धको की एक बैठक कराने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर उमेश चन्द्र वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग, गौरव त्रिपाठी, सहायक अग्रणी जिला प्रबन्धक, आलेख जैन, जिला समन्वयक, उ०प्र० ग्रामीण बैंक, अनुपम एच०डी०एफ०सी० बैंक जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858