Tuesday, 15 September 2026 | 10:18 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक अपने शैक्षिक एवं अन्य वांछित अभिलेख जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में करें जमा

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज निकट मेडिकल चैराहा में संचालित यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0, जे0ई0ई0/नीट की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं एवं डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास चांदपुर सलोरी में संचालित एन0डी0ए0/सी0डी0एस0 की निःशुल्क कोचिंग की कक्षाओं में अधिकतम छात्र-छात्राओं के प्रवेश हे
Share:
Read in your preferred language.

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत राजकीय इण्टर कालेज निकट मेडिकल चैराहा में संचालित यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0, जे0ई0ई0/नीट की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं एवं डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास चांदपुर सलोरी में संचालित एन0डी0ए0/सी0डी0एस0 की निःशुल्क कोचिंग की कक्षाओं में अधिकतम छात्र-छात्राओं के प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन में दिनांक 06 जुलाई से 15 जुलाई, 2023 तक पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक शैक्षिक एवं अन्य वांछित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जमा कर सकते है। कक्षाओं में प्रवेश हेतु मेरिट के आधार पर अभ्यर्थिंयों का चयन किया जायेगा। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858