Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: बजट-2026, युवाओं को बनाएगा रोजगारदाता डबल इंजन सरकार का बजट विकास और निवेश को समर्पित

उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख बातों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे आज़ादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ
Share:
प्रयागराज: बजट-2026, युवाओं को बनाएगा रोजगारदाता डबल इंजन सरकार का बजट विकास और निवेश को समर्पित
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख बातों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे आज़ादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ, विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया।

मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने कहा सरकार का प्रयास है कि युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। बजट में युवाओं, उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे बजट को डाउनलोड कर उसका अध्ययन करें तथा इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उद्योग, निवेश और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। आज विश्व में सर्वाधिक निवेश भारत में आ रहा है और भारत में सर्वाधिक निवेश उत्तर प्रदेश में हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादन, बेहतर पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब प्रदेश ही नहीं, देश और विदेश तक पहुंच रहे हैं।

पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज पर्यटन के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। एक जनपद- एक उत्पाद योजना को देश के कई राज्यों ने अपनाया है। यूपी दिवस पर एक जिला-एक व्यंजन योजना की भी शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है।

आईटी एवं मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में सर्वाधिक मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भागीदारी है। बजट में आईटी और विनिर्माण क्षेत्र को और सशक्त करने के प्रावधान किए गए हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वी.के. सिंह, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ल, अनामिका चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858