Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
भारत

प्रयागराज: मेला प्राधिकरण एवं इसको के संयुक्त तत्वाधान में मेला क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कोरांव प्रयागराज मेला प्राधिकरण व इसको के सयुंक्त तत्वावधान मे कम्बल वितरण किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने 501 असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। कंबल वितरण के उपरांत अपने उद्बोधन में माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में आए सभी व्
Share:
प्रयागराज: मेला प्राधिकरण एवं इसको के संयुक्त तत्वाधान में मेला क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Read in your preferred language.

कोरांव प्रयागराज मेला प्राधिकरण व इसको के सयुंक्त तत्वावधान मे कम्बल वितरण किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने 501 असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। कंबल वितरण के उपरांत अपने उद्बोधन में माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में आए सभी व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में मेले का आयोजन एक कठिन निर्णय था परंतु करोड़ों व्यक्तियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ इसे कराया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मेला क्षेत्र में रैन बसेरा, अलाव सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई हैं। कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके प्रति शासन एवं प्रशासन कटिबद्ध है। कार्यक्रम की शुरुआत में माननीय उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्री रजनीश मिश्रा जी ने किया।कार्यक्रम के उपरांत माननीय उपमुख्यमंत्री ने संगम नोज जाकर आरती एवं दीपदान किया। कार्यक्रम में शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, श्री अवधेश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी सहित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858