Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज सहित 13 जनपदों के लिए 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में सेना भर्ती रैली का किया जायेगा आयोजन

कर्नल/एआरओ अमेठी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के लिए अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज जनपद के साथ ही अम्बेडकर नगर, कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर तथा सुल्तानपुर (कुल 13 जनपद) जनपदों की सेना भर्ती रैली का आयोजन 16 नवम्बर से 06 दिस
Share:
Read in your preferred language.

कर्नल/एआरओ अमेठी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के लिए अग्निपथ योजना के अन्तर्गत प्रयागराज जनपद के साथ ही अम्बेडकर नगर, कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, कौशाम्बी, अमेठी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर तथा सुल्तानपुर (कुल 13 जनपद) जनपदों की सेना भर्ती रैली का आयोजन 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर के मध्य डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपना रजिस्टेªशन 05 अगस्त से 03 सितम्बर, 2022 तक कर सकते है। आॅनलाइन रजिस्टेªशन वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर किया जा सकेगा।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858