Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 PM
भारत

प्रयागराज: कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अधिकारियों/लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई

उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा अधीक्षक-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा तथा शंकरगढ़ एवं उपखण्ड अधिकारी विद्युत कौंधियारा तथा रींवा रोड को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग नहीं करने के कारण विभाग से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण न हो पाने, कार्य में उदासीनता बरतने से शिकायतों की संख्या में बढ़ने तथा फीड
Share:
प्रयागराज: कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर अधिकारियों/लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई
Read in your preferred language.

उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा अधीक्षक-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा तथा शंकरगढ़ एवं उपखण्ड अधिकारी विद्युत कौंधियारा तथा रींवा रोड को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग नहीं करने के कारण विभाग से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण न हो पाने, कार्य में उदासीनता बरतने से शिकायतों की संख्या में बढ़ने तथा फीडबैक असंतुष्ट पाये जाने पर उपरोक्त सभी से तीन दिवस में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उपस्थित न होने की स्थिति में कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को आख्या प्रेषित कर दी जायेगी।

तहसील हण्डिया

उपजिलाधिकारी हण्डिया ने लेखपाल अनिल कुमार पासवान-क्षेत्र उपरदहा हण्डिया के द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्राप सर्वे व तहसील दिवस में शासकीय कार्यों के प्रति घोर शिथिलता लापरवाही बरतने के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।

तहसील मेजा

उपजिलाधिकारी मेजा ने लेखपाल रमाशंकर (क्षेत्र ग्राम महिला) को वरासत में विधवा का नाम छोड़ने व कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।

तहसील कोरांव

तहसीलदार कोरांव ने लेखपाल शुभम कुमार मिश्र-क्षेत्र भगेसर, कोरांव को उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों का ससमय पालन सुनिश्चित नहीं करने तथा तहसील की छवि धूमिल करने के कारण विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है साथ ही भविष्य के लिए सचेत किया है कि ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858