Tuesday, 15 September 2026 | 5:34 AM
भारत

प्रयागराज- थाना मांडा पुलिस द्वारा कुल 15 ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांति भंग के अंदेशे मे किया गया चालान

प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध रोकने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 शरद सिंह (प्र0शि0), अपने सहयोगी साथी का0 हरेराम हो
Share:
Read in your preferred language.

प्रयागराज: बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज द्वारा अपराध रोकने व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के आदेश के अनुपालन में थाना प्रभारी मांडा महेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम उ0नि0 शरद सिंह (प्र0शि0), अपने सहयोगी साथी का0 हरेराम हो0गा0 सतीश मिश्रा, हो0गा0 कमलेश शुक्ला, हो0गा0 हर्ष नारायण के साथ मिलकर दि0, 02/03/2022 को गिरधरपुर शराब पीने की बात को लेकर लडाई, झगडा व मारपीट कर शांति भंग करने के संबंध में प्रथम पक्ष के ननकू पुत्र लालता उम्र करीब 58 वर्ष, श्याम बली पुत्र नचकू उम्र 35 वर्ष, लाला पुत्र नचकू उम्र 20 वर्ष, मुन्ना पुत्र नचकू उम्र 25 वर्ष, महेंद्र पुत्र नचकू उम्र 24 वर्ष, अवधेश पुत्र नचकू उम्र 22 वर्ष तथा द्वितीय पक्ष के वकील पुत्र श्रीपत उम्र 24 वर्ष, संतोष पुत्र दारोगा उम्र 32 वर्ष, गुलाब पुत्र राम लाल उम्र 23 वर्ष , बहादुर पुत्र दारोगा उम्र 25 वर्ष, बंशीलाल पुत्र रामसुख उम्र 30 वर्ष, राजेंद्र पुत्र श्रीपाल उम्र 23 वर्ष, राम कृपा पुत्र स्वयंबर उम्र 40 वर्ष,राजू पुत्र जमुना उम्र 22 वर्ष, पाठक पुत्र रामलाल उम्र 19 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम गिरधर पुर थाना मांडा प्रयागराज को अंतर्गत धारा 151/107/116 CRPC मे गिरफ्तार कर उपरोक्त अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया l

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858