Friday, 30 October 2026 | 7:51 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है एक विशिष्ट अभियान-गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगा सागर (पश्चिम बंगाल) तक। यात्रा गंगा नदी के जल प्रवाह के साथ 2500 कि0मी0 की दूरी 53 दिनों में तय की जायेगी।

सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत महिला सीमा प्रहरीयों द्वारा वाईट वाटर राफ्टिंग के माध्यम से दूरी को तय करने की हिंमत व जज्बा। अभियान का उद्देश्य ‘सशक्त महिला - समृद्ध राष्ट्र’ एवं ‘निर्मल गंगा - अविरल गंगा’, का संदेश फैलाना है। अभियान दल गंगा नदी तट पर स्थित विभिन्न शहरो/कस्बो/गाँवो से गुजरेगा एवं अभिया
Share:
प्रयागराज: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है एक विशिष्ट अभियान-गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगा सागर (पश्चिम बंगाल) तक। यात्रा गंगा नदी के जल प्रवाह के साथ 2500 कि0मी0 की दूरी 53 दिनों में तय की जायेगी।

सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत महिला सीमा प्रहरीयों द्वारा वाईट वाटर राफ्टिंग के माध्यम से दूरी को तय करने की हिंमत व जज्बा।

अभियान का उद्देश्य ‘सशक्त महिला - समृद्ध राष्ट्र’ एवं ‘निर्मल गंगा - अविरल गंगा’, का संदेश फैलाना है।

अभियान दल गंगा नदी तट पर स्थित विभिन्न शहरो/कस्बो/गाँवो से गुजरेगा एवं अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिये हर पड़ाव पर जागरुकता व सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्थानिय नागरिको एवं स्कूली बच्चांे के साथ सहभागिता निभा रहा है।

सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन०एम०सी०जी०), जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 53 दिवसीय ‘‘ऑल वूमेन गंगा रिवर राफ्टिंग अभियान-2024, जो गंगोत्री से गंगा सागर तक आयोजित किया जा रहा है, के अंतर्गत आज हमारी बीएसएफ की महिला राफ्ट से 20 दिनों की साहसिक यात्रा पूरी कर 24 नवम्बर प्रयागराज के शाम संगम तट पर पहुंची।
दिनांक 25 नवम्बर, 2024 को जिला गंगा समिति प्रयागराज द्वारा वी0आई0पी0 संगम घाट, प्रयागराज में अभियान दल के द्वारा स्थानीय कॉलेजो के अध्यापको एवं छात्र-छात्राआंे के साथ जागरुकता अभियान चलाया, जिसका आज का मुख्य विषय था ‘कुंभ से जुडे़ धार्मिक पहलू’। जिसमें अभियान दल की नेतृत्व कर रही बी0एस0एफ0 की उपनिरीक्षक प्रियंका ने प्रथम जिवन में गंगा नदी का महत्व, उसकी सफाई एवं महिला सशक्तिकरण व प्रदूषण मुक्त पर्यावरण विषय पर अपने विचार प्रकट कियें। गंगा नदी/जल को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु प्रोत्साहित किया एवं गंगा नदी को साफ रखने की शपत भी दिलायी। इसी दौरानं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एन०एम०सी०जी०) के सदस्यों द्वारा जल प्रदूषण और उसका स्वास्थ्य पर प्रभाव एवं कुभ मेले से जूडे़ धार्मिक पहलू के बारे में एक पाठ व्याख्यान/भाषण प्रस्तुत किया गया।

इसके उपरांत अभियान दल ने राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओ तथा एन0सी0सी0 केडेटस्, भारत स्काउट गाईड, वन विभाग, गंगा टास्क फोर्स, नेहरू युवा केन्द्र के साथ स्थानीय नागरिको मे जागरुकता फैलाने हेतु संगम चौक से हनुमान मंदिर होते हुए वी0आई0पी0 संगम घाट तक प्रभातफेरी निकाली गई एवं घाट पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें स्कूल/कॉलेज के लगभग 800 बच्चों नें बढ-चढ कर हिस्सा लिया एवं अपना योगदान दिया।

तद्उपरांत वी0आई0पी0 संगम घाट, प्रयागराज में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के कार्यकारी निदेशक (परियोजना) बृजेंद्र स्वरुप एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल मनीष सिंह व गणमान्य अतिथि अथर्व राज पांडे कम्यूनिकेशन स्पेशलिस्ट, श्रीमती सोनालिका, कम्युनिकेशन हैड एस0एम0सी0जी0, प्रभाकर त्रिपाठी, लेक्चरर् जी0आई0सी0, संगीता, एस0डी0ओ0 वन विभाग, ऐशा सिंह , डी0पी0ओ0 नमामि गंगे, अभिषेक गिरी, आसिस्टंट डी0आई0ओ0एस0 और रविन्द्र प्रताप, तहसीलदार (सदर) का बी0एस0एफ0 की तरफ से स्वागत किया गया एवं अभियान का प्रतिक कॅप व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरांन बी0एस0एफ0 के महिला सीमा प्रहरीयों की ट्रेनिंग, सीमा पर उनकी ड्युटी, इसके अलावा अन्य साहसिक अभियान में भागीदारी जैसे माउन्टनरींग, वाईट वाटर राफ्टिंग एवं बी0एस0एफ0 में बनाये गये महिला प्रहरियों के अन्य दस्ते जैसे कि केमल कन्टीजेन्ट, ब्रास बेन्ड, मोटर साईकल टीम (सीमा भवानी) इत्यादी से संबंधित फोटो गैलरी प्रदर्शित कर उपस्थित सभी मान्यवरों एवं जनता के समक्ष बी0एस0एफ0 में महिला सशक्तिकरण की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा बहुत ही रोमांचक एवं मोहक संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें बच्चो ने गाने, भाषण, नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता के उपदेश के साथ जागरुकता फैलाई।

मुख्य अतिथि महोदय ने बी0एस0एफ0 महिला राफ्टिंग दल को बल के द्वारा चलाये जा रहे BSF-NMCG All Women Rafting Expedition 2024 व गंगा स्वच्छता अभियान की सराहना की। उन्होने कहा कि भारतीय इतिहास में गंगा का महत्व अत्यंत व्यापक है, गंगा हमारी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर का प्रतिनिधित्व भी करती है। यह पहली बार है कि जब एक महिला टीम गंगा नदी के पूरे हिस्से को राफ्टिंग कर स्वच्छ गंगा और महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलायेगी। उन्होने झंडा दिखाने से पूर्व दल की सभी महिला सीमा प्रहरीओं का परिचय लिया और उनके साहस से भरी यात्रा एवं कार्य की सराहना करते हुए अभिनंदन व्यक्त किया एवं शुभकानाओ एवं धन्यवाद के साथ झंडा दिखाकर प्रयागराज से उनके अगले पड़ाव के लिये रवाना किया।

इस मौके पर स्थानीय प्रशासन प्रयागराज के अन्य अधिकारीगण सहित बी0एस0एफ0 के मनोज सुदरीयाल, द्वितिय कमान अधिकारी, दिनेश कुमार, डिप्टी कमाण्डेन्ट, विकास कुमार, सहायक कमांडेन्ट, डॉ0 सुबोध कुमार, मेडिकल ऑफिसर एवं शिक्षक अद्वेत नारायण, उप प्रधानाचार्य वंशराज, गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार बलराम अन्य अधिकारी गण एवं स्थानाय नागरीक उपस्थित रहें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 75719u4858