Tuesday, 15 September 2026 | 5:29 AM
भारत

प्रयागराज:मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरूवार को जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई

प्रयागराज,मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरूवार को जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (DCDC) की बैठक आयोजित की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए | बैठक में सहकारिता विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए सहकारिता आंदोलन
Share:
प्रयागराज:मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरूवार को जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी  की बैठक आयोजित की गई
Read in your preferred language.

प्रयागराज,मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरूवार को जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (DCDC) की बैठक आयोजित की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए | बैठक में सहकारिता विभाग एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए सहकारिता आंदोलन को जनपद स्तर पर अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। जिला कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के अद्यतन किए जाने , पैक्स के सुदृढ़ीकरण, एमएसपी खरीद, कृषि अवसंरचना के विकास, कम्प्यूटरीकरण, उर्वरक लाइसेंस प्रशिक्षण तथा डेयरी समितियों के बैंक खाते DCCB/StCB में खुलवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।बैठक में दुग्धशाला विकास अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य सहित अन्य सहकारिता विभाग के सभी अधिकारी/ प्रतिनिधि उपस्थित रहे

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858