Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

प्रयागराज : माटीकला के कारीगरों/शिल्पियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने का सुनहरा मौका

श्री राम औतार यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला एवं माटी कला शिल्प को बढावा देने के लिये उ0प्र0 माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। मिटटी के बर्तन, खिलौने , मूर्तियां इत्यादि बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले ऐसे कुम्हारों को निःशुल्क वि
Share:
Read in your preferred language.


श्री राम औतार यादव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटीकला एवं माटी कला शिल्प को बढावा देने के लिये उ0प्र0 माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। मिटटी के बर्तन, खिलौने , मूर्तियां इत्यादि बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले ऐसे कुम्हारों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराया जायेगा। वित्तीय वर्ष-2021-22 में जनपद प्रयागराज को कुम्हारी कला के अन्र्तगत मिटटी कला से सम्बन्धित कार्य करने वाले प्रजापति समाज के कारीगर एवं शिल्पियों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
अतः इच्छुक उद्यमी जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष की है, वह अपना आवेदन पत्र निम्न संलग्नकांे (आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान द्वारा मिटटी का कार्य करने से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता) के साथ आवेदन पत्र भरकर कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, 59 नया कटरा प्रयागराज में किसी भी कार्य दिवस में दिनाॅक-20 जून, 2021 तक जमा कर सकते हैं।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858